दिग्विजय सिंह ने EVM पर फिर उठाए सवाल, बोले- हैक हो सकती

Last Updated 03 Nov 2020 10:50:42 AM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं।


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

उनका कहना है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है।

साथ ही उन्होंने मतपत्र से मतदान की वकालत की है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते पर भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं।

उन्होंने सवाल किया कि विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।

मालूम हो कि राज्य के 28 विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव हो रहा है और इस चुनाव के नतीजे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाले हो सकते हैं।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment