संभावित पराजय से बौखलाई कांगेस, दिग्विजय-कमल नाथ अधिकारियों को दे रहे है धमकी: शिवराज

Last Updated 27 Oct 2020 12:44:40 PM IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपनी संभावित पराजय से बौखलाकर राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों को धमकाने का कार्य कर रहे हैं।


शिवराज चौहान ने यहां अपने बयान में कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों को धमकाना भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और इस मामले में निर्वाचन आयोग को स्वत: संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करना चाहिए।

चौहान ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह इन दिनों अधिकारियों कर्मचारियों को धमका रहे हैं। वे राेज कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं कि हम देखे लेंगे। निपट लेंगे। निपटा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर अधिकारियों और कर्मचारियों का भी आत्मसम्मान है। उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उनका अपमान किया जा रहा है।

शिवराज चौहान ने निर्वाचन आयोग से निवेदन किया है कि वह इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर धमकाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करे। कमलनाथ अक्सर कहते हैं कि सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को समझ लेना चाहिए कि 10 नवंबर (नतीजों का दिन) के बाद 11 नवंबर भी आएगी।
 

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment