सत्य की एक बार फिर जीत, भारतीय न्यायपालिका की जय: शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को गिराए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले को सत्य की एक बार फिर जीत करार दिया है।
![]() मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) |
मुख्यमंत्री चौहान ने 32 लोगों को सीबीआई की विषेष अदालत द्वारा बरी किए जाने पर कहा, "सत्य परेशान हो सकता है, किंतु पराजित नहीं। आज एक बार फिर सत्य की जीत हुई है! भारतीय न्यायपालिका की जय!"
चौहान ने कांग्रेस की तत्कालीन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर हमारे संतों, महात्माओं पर और नेताओं पर झूठे आरोप लगाए थे। सभी निर्मूल साबित हुए हैं, दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो गया है। न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं।"
अंतत: सत्य की विजय हुई।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 30, 2020
तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर जो हमारे संत,महात्मा,वरिष्ठ नेताओं पर झूठे आरोप लगाये थे, वो निर्मूल सिद्ध हुए हैं।
विशेष अदालत के फैसले से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं! pic.twitter.com/oBW8joQbNE
| Tweet![]() |