आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 30 लोग घायल
Last Updated 20 Aug 2020 09:26:15 AM IST
उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को तड़के 45 यात्रियों को ले जा रही एक बस पलट गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
![]() (प्रतीकात्मक तस्वीर) |
इस दुर्घटना में 30 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
इटावा के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बस दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही थी।
उन्होंने आगे कहा, "प्रत्यक्ष रूप से स्पष्ट है कि बस ने अपना संतुलन खो दिया और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलट गई।"
घायल यात्रियों को सैफई के पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
वहीं 14 घायलों को प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 16 लोगों को पीजीआई में भर्ती किया गया है।
| Tweet![]() |