MP: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव
Last Updated 29 Jul 2020 10:33:34 AM IST
मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए गए हैं।
![]() मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट (फाइल फोटो) |
मंगलवार रात ट्वीट कर उन्होंने स्वयं के संक्रमित होने की जानकारी दी है।
इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।
मंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर उन्होंने कोविड-19 का टेस्ट कराया था। टेस्ट में वे और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने भी दोनों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उनका इलाज भी प्रारंभ कर दिया गया है।
| Tweet![]() |