मध्य प्रदेश के शहडोल में मिट्टी की खदान धंसी, 5 की मौत
Last Updated 13 Jun 2020 04:20:42 PM IST
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में शनिवार की सुबह मिट्टी की खदान धसकने से मलबे में 10 मजदूर दब गए। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई, वहीं पांच घायल हुए हैं।
|
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, "ब्योहारी थाना क्षेत्र के बुढवा रोड पर एक खदान में मिट्टी खुदाई के काम में मजदूर लगे थे। अचानक खदान का एक हिस्सा धसक गया, मलबे में खुदाई काम में लगे मजदूर दब गए। राहत और बचाव कार्य चलाया गया।"
पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, तीन घायलों को शहडोल के अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है और दो का ब्योहारी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
| Tweet |