MP: भाजयुमो ने चलाया 'सेल्फी विद मास्क' और 'सेल्फी विद वीडियो' अभियान

Last Updated 29 Apr 2020 11:46:11 AM IST

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कोरोना महामारी के बचाव के लिए आवश्यक मास्क लगाने को प्रोत्साहित करने के मकसद से 'सेल्फी विद मास्क' और 'सेल्फी विद वीडियो' अभियान चलाया।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से मास्क लगाने का आह्वान किया है। इसके प्रति सभी वर्गों को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को मध्य प्रदेश में भाजयुमो ने 'सेल्फी विद मास्क' और 'सेल्फी विद वीडियो' अभियान चलाया।

इस अभियान की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने मास्क लगाकर की।

भाजयुमो के अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने बताया कि युवा मोर्चा इस अभियान के लिए पंचायत और वार्डों में लोगों को जागरूक कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अभियान के लिए 'सेल्फी विद मास्क' और 'सेल्फी विद वीडियो' अभियान चलाया, जिसमें एक हैशटैग है, और उसका भी उपयोग सोशल साइट्स पर बहुत बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment