इंदौर: क्वारंटाइन सेंटर से भागे 8 लोग, 3 को पकड़ा
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे ज्यादा इंदौर में है। बड़ी संख्या में लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है, राजेंद्र नगर के एक क्वारंटाइन सेंटर से आठ लोग दीवार फांदकर भाग गए, लेकिन इनमें से तीन को पकड़ लिया गया है।
|
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरि नारायण चारी मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि राजेंद्र नगर में एक इमारत में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां बड़ी संख्या में लोगों केा रखा गया है। इमारत के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बल तैनात है।
उन्होंने बताया कि क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे कुछ लोग घूमते हुए पिछली दीवार तक पहुंचे और आठ लोग दीवार फांदकर भागने में सफल हुए।
मिश्रा के मुताबिक फरार हुए आठ में से तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है, वहीं शेष पांच की तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि जो आठ लोग भागे थे, उनमें से पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
| Tweet |