दिग्विजय का RSS पर हमला, 'ऑफ लाइन नकाब पहनकर आते हैं और लाठी मारते हैं'
Last Updated 09 Jan 2020 11:59:49 AM IST
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ये ऑफ लाइन नकाब पहनकर आते हैं और लाठी मारकर जाते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) |
सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "संघ की कार्यशैली, ऑनलाइन नकाब पहनकर आते हैं, गाली देकर जाते हैं ऑफ लाइन नकाब पहनकर आते हैं लाठी मारकर जाते हैं।"
इससे पहले बुधवार को भोपाल में चल रहे कांग्रेस के सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा लेकर सिंह ने संघ और भाजपा पर बड़ा हमला बोला था।
सिंह को संघ और भाजपा पर हमला करने के मामले में मुखर माना जाता है।
| Tweet |