मध्य प्रदेश: श्रमिक संगठनों के कर्मचारी और श्रमिक हड़ताल पर

Last Updated 08 Jan 2020 01:13:42 PM IST

केन्द्र की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देश भर की ट्रेड यूनियनों और उनसे संबद्ध कर्मचारी यूनियनों की आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत मध्य प्रदेश में भी विभिन्न श्रमिक संगठनों के कर्मचारी और श्रमिक हड़ताल पर हैं।


बैंक यूनियन के एक पदाधिकारी वी के शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार कामगार और ट्रेड यूनियन विरोधी श्रम सुधारों को आगे बढ़ाकर नौकरियों और ट्रेड यूनियनों के अधिकारों पर हमले कर रही है। इसके विरोध में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के 25 करोड़ से ज्यादा कामगार आज राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल कर रहे हैं।

उनका दावा है कि मध्य प्रदेश में भी 5 बैंक कर्मचारी अधिकारी संगठनों के अलावा अन्य श्रमिक संगठनों से जुड़े कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं।

इसी तारतम्य में राजधानी भोपाल के एम पी नगर में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स रीजनल ऑफिस सामने प्रदर्शन, रैली और सभा का आयोजन किया गया।

उन्होंने दावा किया इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में प्रदेश भर के श्रमिक संगठनों के पांच लाख से अधिक कर्मचारी और मजदूरों ने समर्थन दिया है।

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment