कांग्रेस विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने पहुंची प्रज्ञा

Last Updated 08 Dec 2019 06:45:07 AM IST

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर शनिवार रात यहां कमला नगर पुलिस थाने पहुंची और उन्होंने कांग्रेस के एक विधायक पर उन्हें जिंदा जलाने का कथित रूप से बयान देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।


भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर (file photo)

मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे के बारे में दिए गए कथित बयान के विरोध में प्रज्ञा के खिलाफ अपने निर्वाचन क्षेत्र में पिछले दिनों प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन के दौरान दांगी ने कथित तौर पर कहा था कि यदि प्रज्ञा ने उनके निर्वाचन क्षेत्र में कदम रखा तो उन्हें जिंदा जला देगें। दांगी के इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद विधायक दांगी ने इसके लिए माफी मांग ली।

विधायक की धमकी और माफी के बाद प्रज्ञा ने 30 नवम्बर को ट्वीट कर दांगी को चुनौती दी कि वह आठ दिसम्बर को उनके निर्वाचन क्षेत्र ब्यावरा में उनके घर आ रही हैं और वह उन्हें जिंदा जला लें। लेकिन उसके एक दिन पहले ही प्रज्ञा दांगी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गईं।
 

भाषा
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment