मध्य प्रदेश: देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 महिलाओं सहित 10 गिरफ्तार

Last Updated 30 Jul 2019 02:55:13 PM IST

मध्य प्रदेश के सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित एक किराए के फ्लैट पर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओं सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के जीवन ज्योति कॉलोनी के एक फ्लैट पर पुलिस ने दबिश देकर, वहां से तीन महिलाओं और सात पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों में सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगना भोला नामदेव और उसके सहयोगी राहुल गुप्ता, नसीम अंसारी, राघवेंद्र, उमेश चौरसिया, आशीष चौबे, महेश तिवारी के अलावा तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

बताया गया है कि भोला नामदेव की पत्नी भी इस देह व्यापार में सहयोग करती थी।

पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है।
 

वार्ता
सतना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment