मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने ली शपथ
Last Updated 29 Jul 2019 12:32:55 PM IST
मध्य प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल लालजी टंडन ने सोमवार को राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल पद की शपथ ली।
लाल जी टंडन (फाइल फोटो) |
टंडन को राज्यपाल पद की शपथ कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आर.एस. झा ने दिलाई।
शपथ लेने के बाद लालजी टंडन को मुख्यमंत्री कमलनाथ, विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्री, भाजपा, कांग्रेस के कई नेताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
टंडन इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे, पिछले दिनों ही उन्हें मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई। वहीं राज्य की पूर्व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
| Tweet |