इंदौर : जिस मकान के लिए चला था 'बल्ला', उसे गिराने में जुटा निगम अमला

Last Updated 05 Jul 2019 03:36:19 PM IST

भारतीय जनता पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय के ‘बैट’ मामले से सुर्खियों में आए इंदौर शहर के गंजी कंपाउंड क्षेत्र स्थित विवादित जर्जर मकान को आज नगर निगम के दल ने गिराने का काम शुरू कर दिया।


निगम आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि बीते दिनों उच्च न्यायालय से मिले आदेश के फलस्वरूप आज से जर्जर मकान को गिराने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन की मदद से आसपास का हिस्सा एहतियातन खाली कराया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी है।

बीती 26 जून को इसी मकान को गिराने पहुंचे निगम अमले के अधिकारियों का विधायक आकाश विजयवर्गीय से विवाद हो गया था। जिसके बाद आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बीते रविवार को आकाश को इस मामले में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

वार्ता
इंदौर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment