संघ-BJP के खिलाफ विचारधारा के संघर्ष में मैं हमेशा राहुल के साथ: दिग्विजय

Last Updated 04 Jul 2019 01:37:49 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विचारधारा के संघर्ष में वे हमेशा राहुल गांधी के साथ रहेंगे।


राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

सिंह ने आज अपने ट्वीट में राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा, "आप हमारे अध्यक्ष रहो या नहीं, आप हमेशा मेरे नेता रहोगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विचारधारा के आपके संघर्ष में मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा। हम आपकी भावनाओं की कद्र करते हैं।"

उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के तौर पर भारत के मायने प्रेम, सत्य और अहिंसा हैं और राहुल गांधी ने नफरत और हिंसा फैलाने वाली विभाजनकारी ताकतों से संघर्ष की शुरुआत की है।

 

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment