मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक

Last Updated 24 Jun 2019 04:29:22 PM IST

मानसून ने मध्यप्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी भागों में सोमवार को दस्तक दे दी और अगले 48 घंटों में इसके राज्य के अन्य भागों में पहुंचने की संभावना है।


(फाइल फोटो)

मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने बताया, ‘‘मानसून मध्य प्रदेश के पूर्वी एवं दक्षिणी भागों में प्रवेश कर चुका है। इससे मध्य प्रदेश के बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा जिलों में सोमवार को बारिश हुई।’’     

उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे में मानसून के प्रदेश के अन्य भागों में पहुंचने की उम्मीद है।     

मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के इंदौर और जबलपुर संभागों के जिलों में कई स्थानों पर वर्षा हुई, जबकि उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों और शेष संभागों में छिटपुट जगहों पर बारिश हुई।     

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, आगर मालवा, इंदौर, धार, बड़वानी और उज्जैन जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है।     

इसके अलावा, मौसम विभाग ने नीमच, शाजापुर, देवास, मंदसौर, खंडवा, खरगौन और बुरहानपुर जिलों में कई स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जताया है।

भाषा
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment