दिग्विजय की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में सैकड़ों साधु-संत कर रहे साधना

Last Updated 07 May 2019 11:27:30 AM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत की कामना को लेकर कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में सैंकड़ों साधु-संतों ने हवन पूजन शुरू किया।


कार्यक्रम में विशेष पूजा अर्चना के लिए दिग्विजय सिंह स्वयं भी अपनी पत्नी अमृता राय के साथ पहुंचे और हवन किया।

इस मौके पर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि ये धर्मयुद्ध है और इसमें धर्म दिग्विजय सिंह के साथ है। सैंकड़ों साधु संत हठयोग के साथ कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत के लिए साधना कर रहे हैं।

साधु-संतों के इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कल नर्मदा पूजा और तीसरे और अंतिम दिन साधु-संतों का रोड शो होगा।

कंप्यूटर बाबा को पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार में नर्मदा संरक्षण के क्षेत्र में काम करने के लिए राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। उन्होंने इसके बाद ये पद छोड़ दिया था। अब वे कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।
 

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment