कमलनाथ ने मुख्य सचिव को भेंट किया प्रशस्ति पत्र

Last Updated 27 Dec 2018 01:24:25 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज यहां कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव बी पी सिंह को प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कमलनाथ द्वारा सिंह को भेंट किए गए इस प्रशस्तिपत्र में उनके गौरवपूर्ण कार्यो के उल्लेख के साथ-साथ, सतत और समावेशी विकाश, राजस्व विभाग में सुधार, प्रशासन, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और जलवायु संरक्षण जैसे विषयों में सक्रियता के लिए उनकी विशेष रूप से सराहना की गयी है।

इस दौरान मंत्री परिषद ने सिंह के दीर्घ और सुखद जीवन की कामना भी की है।

इस मौके पर मंत्री परिषद के सदस्यों के अलावा अपर मुख्य सचिव और सचिव स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सिंह की मुख्य सचिव के रूप में मंत्री परिषद की यह अंतिम बैठक है।

उन्होंने 1 नवंबर 2016 को मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया था और 31 दिसंबर को वे सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।


 

 

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment