मध्य प्रदेश में विभागों का बंटवारा आज शाम तक होने की उम्मीद

Last Updated 27 Dec 2018 10:33:09 AM IST

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा आज शाम तक हो जाने की पूरी उम्मीद है।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)

इस संबंध में कल यहां मुख्यमंत्री कमलनाथ की वरिष्ठ पार्टी नेताओं, अपने सहयोगियों और कुछ मंत्रियों से भी चर्चा हुयी है। अब माना जा रहा है कि आज शाम तक मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण हो जाएगा।

राज्य के 28 कैबिनेट मंत्रियों को मंगलवार को दोपहर में शपथ दिलायी गयी है। इसके बाद उम्मीद थी कि कल रात तक इनके बीच विभागों का वितरण हो जाएगा। लेकिन देर शाम खबर आयी कि अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा गुरूवार को होगा।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों से भी चर्चा हो चुकी है। आज शाम तक मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण हो जाने की पूरी संभावना है।

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार महत्वपूर्ण विभाग कुछ मंत्रियों को दिए जाने के मुद्दे पर वरिष्ठ नेताओं की अलग अलग राय होने के कारण विभाग वितरण का मामला कल अटक गया था।

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment