अभी मध्य प्रदेश पर 1 लाख 60 हजार करोड़ का कर्ज: मलैया

Last Updated 18 Dec 2018 04:09:45 PM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा लिए गए कर्ज के संदर्भ में आज कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा विकास कार्यों के लिए कर्ज लिया और वर्तमान में प्रदेश पर एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।


मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया (फाइल फोटो)
मलैया ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश पर एक लाख 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।
 
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लिया गया कर्ज भले ही बड़ा हो, पर ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रावधानों के तहत लिया गया था। हमेशा विकास कार्यों के लिए कर्ज लिया गया।
 
उन्होंने 15 साल पहले की कांग्रेस सरकार के समय का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय राजस्व घाटा चार हजार 476 करोड़ रुपए था। 
 
राज्य में 15 साल की भाजपा सरकार के बाद कांग्रेस ने वापसी की है। नए मुख्यमंत्री कमलनाथ के सोमवार को शपथ ग्रहण के फौरन बाद किसानों की कर्जमाफी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
 

 

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment