मध्य प्रदेश: 23 और 24 को जनसभाएं करेंगे राहुल गांधी
Last Updated 21 Nov 2018 12:24:56 PM IST
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 23 और 24 नवंबर को छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो) |
कांग्रेस की प्रदेश इकाई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल 23 नवंबर को विदिशा जिले के बासोदा, भोजपुर विधानसभा के मंडीदीप, बुधनी विधानसभा के नसरुल्लागंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसी तरह 24 नवंबर को वह सागर, दमोह और टीकमगढ़ जिला मुख्यालय में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल दोनों दिन सुबह दिल्ली से राज्य में आएंगे और शाम को वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
| Tweet |