मोदी फोबिया से ग्रस्त है विपक्ष : शाह

Last Updated 20 Nov 2018 07:30:46 AM IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि विपक्ष ‘नरेन्द्र मोदी फोबिया’ से ग्रस्त है।


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (file photo)

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यहां चुनावी रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने चार साल में 129 विकास परियोजनाएं शुरू कीं, (नेहरू-गांधी परिवार की) चार पीढ़ियों ने अपने शासनकाल में क्या किया इसका हिसाब दे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाना चाहता है जबकि हम गरीबी, असुरक्षा और वायु प्रदूषण सहित देश की अन्य समस्याओं को दूर करना चाहते हैं। शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने हाल में अपने 22 मिनट के भाषण में 44 दफा मोदी का नाम लिया। मैं हैरान था कि वह भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं या कांग्रेस के लिए। शाह ने उरी में 2016 में हुए आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा सीमा पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक के लिए मोदी सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पद छोड़ते वक्त 2014 में आर्थिक स्थिति के मामले में भारत दुनिया में नौवें स्थान पर था जबकि अब यह छठवें स्थान पर पहुंच गई है।

सुरक्षा कारणों से शाह का रोड शो रद्द
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का सुरक्षा कारणों के चलते सोमवार शाम मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाला रोड शो रद्द हो गया है। शाह सोमवार शाम भोपाल उत्तर से विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की प्रत्याशी फातिमा रसूल सिद्दीकी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचने वाले थे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने से इस रोड शो के रद्द होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते शाह का रोड शो रद्द कर दिया गया है।
 

भाषा
नरसिंहपुर, मप्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment