झारखंड हाईकोर्ट के वकील रवि शंकर मिश्रा को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल, हमलावर फरार

Last Updated 12 Feb 2024 12:25:51 PM IST

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बीती रात करीब 11 बजे झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट रविशंकर मिश्र पर फायरिंग की। वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।


झारखंड हाईकोर्ट के वकील रवि शंकर मिश्रा को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल,

बताया गया कि अधिवक्ता राजाहाता मुहल्ले में अपने एक क्लाइंट से मिलने के बाद रातू रोड स्थित घर लौट रहे थे, तब अपराधियों ने उनपर फायरिंग की।

उन्हें एक गोली लगी। वे जमीन पर गिर पड़े।

फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और घायल अधिवक्ता को हॉस्पिटल में दाखिल कराया।

हमलावर कौन हैं और अधिवक्ता को गोली मारे जाने की वजह क्या है, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment