झारखंड में JSSC ने दो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी किए

Last Updated 02 Jan 2024 04:26:02 PM IST

राज्य में मेडिकल कर्मी के 2,532 पद ख़ाली, झारखंड तकनीकी/ विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के माध्यम से 492 पदों के लिअ करें आवेदन


झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नए साल पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने कुल 3024 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। JSSC ने दो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं।

एक नोटिफिकेशन झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 और दूसरा नोटिफिकेशन झारखंड तकनीकी/ विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए है। झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के जरिए राज्य में मेडिकल कर्मी के 2,532 पदों को भरा जाएगा। वहीं झारखंड तकनीकी/ विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के माध्यम से 492 पदों को। झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए फॉर्म 23 जनवरी से भरने शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान 26 फरवरी तक कर सकेंगे।

फोटो और सिग्नेचर 28 फरवरी तक अपलोड किए जा सकेंगे। झारखंड तकनीकी/ विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 16 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक भरे जाएंगे और परीक्षा शुल्क का भुगतान 17 फरवरी तक करना होगा जबकि फोटो और हस्ताक्षर 19 फरवरी तक अपलोड किए जा सकेंगे।

कश्फी शमाएल
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment