Jharkhand Accident: विवाह समारोह से लौट रहा वाहन पेड़ से टकराया, 5 की मौत, 5 घायल

Last Updated 18 Nov 2023 11:04:02 AM IST

झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को एक वाहन (SUV) के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से वाहन सवार कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 2 बच्चों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


विवाह समारोह से लौट रहा वाहन पेड़ से टकराया, 5 की मौत, 5 घायल

दुर्घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में हुई। वाहन में 10 लोग सवार थे और वे एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

गिरिडीह के उप प्रखंड पुलिस अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि कार सवार लोग बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया गांव से थे और वे लोग करीब 40 किलोमीटर दूर टिकोडीह में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे।

उन्होंने बताया,‘‘पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संदेह है कि वाहन चालक को झपकी (नींद की) आ गई थी।’’

भाषा
गिरिडीह (झारखंड)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment