Jharkhand में 23 आईपीएस अफसरों का तबादला

Last Updated 18 Oct 2023 08:54:59 PM IST

झारखंड सरकार ने बुधवार को 23 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें से 14 आईपीएस ऐसे हैं, जो पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। हाल में डीएसपी से एसपी रैंक में प्रोन्नत हुए नौ अफसरों की भी पोस्टिंग दी गई है।


Jharkhand में 23 आईपीएस अफसरों का तबादला

बुधवार शाम जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चंदन कुमार झा को झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में एसपी के तौर पर पदस्थापित किया गया है, जबकि अनुरंजन किस्पोट्टा को सीआईडी एसपी बनाया गया है। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे अंजनी कुमार झा को एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) का एसपी बनाया गया है। इसी तरह अंबर लकड़ा को जैप-3 के कमांडेंट के तौर पर पोस्टिंग दी गई है।

आनंद प्रकाश रांची में वायरलेस एसपी बनाए गए हैं। प्रभात कुमार को जैप 6 कमांडेंट जमशेदपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एहतेशाम वकारिब को रांची में एसीबी एसपी और आर रामकुमार को एससीआरबी एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। अमित रेनू को एसपी नक्सल झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमार गौरव को रांची ट्रैफिक एसपी और मुकेश कुमार लुनायत को जमशेदपुर सिटी एसपी बनाया गया है।

मनोज स्वर्गीयारी को रेल एसपी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। शुभांशु जैन को स्पेशल ब्रांच एसपी रांची, नवप्रोन्नत आईपीएस सरोजिनी लकड़ा को टाटीसिलवे रांची में जैप 2 का कमांडेंट बनाया गया है। एलमेड़ा एक्का को एसआईआरबी-2 कमांडेंट खूंटी और सादिक अनवर रिजवी को रांची एसीबी एसपी बनाया गया है।

अरविंद कुमार सिंह को देवघर में जैप 5 का कमांडेंट और विकास कुमार पांडेय को अधीक्षक सह उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पोस्टिंग दी गई है। विजय आशीष कुजूर को सीटीसी एसपी मुसाबनी और अजय कुमार सिन्हा को सीआइडी एसपी बनाया गया है।

सहदेव साव को रांची में एसीबी एसपी और अमित कुमार सिंह को एसपी होमगार्ड बनाया गया है। मुकेश कुमार को एसआईएसएफ कमांडेंट बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment