Jharkhand के BJP नेता की हत्या के तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार

Last Updated 17 Aug 2023 05:35:25 PM IST

झारखंड पुलिस ने कद्दावर भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद साहु की हत्या की साजिश में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, शूटर फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है।


Jharkhand के BJP नेता की हत्या के तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार

एटीएस और पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आ रही है कि उनकी हत्या एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन से करोड़ों की लेनदेन के विवाद में हुई थी।

राजेंद्र प्रसाद साहु को 12 अगस्त को लातेहार जिला अंतर्गत बालूमाथ में उनके घर के पास ही गोलियां मारी गई थीं। बाद में रांची में इलाज के दौरान 14 अगस्त की रात उन्होंने दम तोड़ दिया था।

इससे गुस्साए लोगों ने रांची-चतरा रोड को नौ घंटे तक जाम रखा था।

झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने भाजपा नेता की हत्या की साजिश में शामिल तीन लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इन्हीं तीन लोगों ने शूटरों को शरण दी थी। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ चल रही है।

बता दें कि इस हत्याकांड में दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहु का हाथ होने की बात कही जा रही थी, क्योंकि उसने रंगदारी की मांग को लेकर राजेंद्र साहु को कई बार धमकियां दी थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में इस हत्याकांड के पीछे एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। इन लोगों से नोटबंदी के समय राजेंद्र प्रसाद साहु की करोड़ों की लेनदेन हुई थी और इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

उनकी हत्या इसी विवाद का परिणाम बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर बयान नहीं आया है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment