छात्रा से Rape कर Video किया Viral, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Last Updated 06 Jul 2023 03:34:18 PM IST

झारखंड के चतरा जिले के कुंदा प्रखंड के एक सरकारी मिडिल स्कूल के शिक्षक ने नौवीं क्लास की एक छात्रा से रेप किया। उसकी वीडियो क्लिपिंग तैयार की और इसके बाद लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।


छात्रा से Rape कर Video किया Viral, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

इस सनसनीखेज मामला के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, शिक्षा विभाग उसकी बर्खास्तगी की तैयारी कर रहा है। आरोपी शिक्षक का नाम दिनेश पासवान है। वह कुंदा के उत्क्रमित मिडिल स्कूल में पोस्टेड है।

बताया गया कि पीड़ित छात्रा ने परेशान होकर शिक्षक की हरकतों का विरोध किया। इस पर शिक्षक ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। छात्रा के परिजनों तक भी जानकारी पहुंची। पता चला कि उसका एक साल से शोषण किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।

पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की और नाबालिग की मेडिकल जांच कराई। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी शिक्षक फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एक महीने पहले इसी तरह की घटना रांची के रातू इलाके में आई थी। यहां एक कोचिंग सेंटर का संचालक पशुपति नाथ कुशवाहा नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण कर उनके वीडियो बना लेता था। इसके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करता था। मामला सामने आने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पीटा था और पुलिस के हवाले कर दिया था।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment