Jharkhand : 10 लाख का इनामी Maoist Commander बिहार में गिरफ्तार, AK-47 बरामद
झारखंड के 10 लाख के इनामी माओवादी नक्सली कमांडर अरविंद भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे झारखंड-बिहार की सीमा पर गया में दबोचा गया है।
![]() झारखंड के 10 लाख के इनामी माओवादी नक्सली कमांडर अरविंद भुइयां गिरफ्तार |
माओवादियों के टॉप कमांडर अरविंद भुइयां उर्फ मुखिया की निशानदेही पर पुलिस ने एके-47 समेत कई आधुनिक हथियार बरामद किए हैं।
अरविंद भुइयां गया के सलैया थाना क्षेत्र के विराज गांव का रहने वाला है। उसने झारखंड और बिहार दोनों राज्यों में 100 से भी ज्यादा नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने झारखंड-बिहार सीमा पर बड़ा सर्च अभियान शुरू किया है।
अरविंद भुइयां उर्फ मुखिया के खिलाफ झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और बिहार के गया और औरंगाबाद के कई थानों में संगीन मामले दर्ज हैं।
उस पर सुरक्षा बलों के 30 से भी ज्यादा जवानों की हत्या का आरोप है। 2010-11 में पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में तत्कालीन एसपी पर हमले में भी वह शामिल था। इस घटना में पलामू एसपी बाल-बाल बच गए थे। इसमें दो जवान शहीद हुए थे। अरविंद इन दिनों माओवादी संगठन के लिए पलामू, चतरा और गया सीमा की कमान संभाल रहा था।
| Tweet![]() |