JAC 10th 12th Result 2023 Out: झारखंड दसवीं-12वीं के नतीजे जारी, 10वीं में लड़कियों ने तो 12वीं में लड़कों ने मारी बाजी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित कर दिया है।
![]() |
झारखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है।
मैट्रिक की परीक्षा में 95.38 फीसदी और इंटर साइंस की परीक्षा में 81.45 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने रिजल्ट जारी किया।
झारखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 विज्ञान परिणाम लिंक झारखंड बोर्ड की आधिकारिक परिणाम वेबसाइटों, jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध हैं। जेएसी बोर्ड परिणाम 2023 और रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।
इस साल जेएसी कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
बता दें कि जैक कक्षा 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित की गयी थी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 5 अप्रैल तक चली थी.
बोर्ड मैट्रिक और इंटर साइंस के रिजल्ट के बाद इंटर आर्ट्स और कॉमर्स के रीजल्ट जारी करेगा। यह दोनों रिजल्ट भी इस हफ्ते के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है।
JAC 10th Result 2023 इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट
jacresults.com
jac.jharkhand.gov.in
| Tweet![]() |