Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

21 Feb 2023 12:58:52 PM IST
Last Updated : 21 Feb 2023 01:09:35 PM IST

झारखंड में दो निजी विवि की स्थापना को मिली मंजूरी, कर्मियों के 50 फीसदी सीट राज्य के अधिवासी लोगों के लिए होगी आरक्षित

झारखंड विधानसभा (फाइल फोटो)

झारखंड सरकार ने दो निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना की मंजूरी प्रदान की है। विधानसभा से बिल पारित होने के बाद इन विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए राज्यपाल की मंजूरी मिल गयी है, जिसके बाद विधि विभाग ने कानून का रूप देते हुए अधिसूचना जारी कर दी है।

 राज्य सरकार ने दिनेश सिंह विश्वविद्यालय अधिनियम 2022 की स्वीकृति दी है। यह विवि झारखंड के गढ़वा जिले में स्थापित होगा जिसका दायरा पूरे राज्य में होगा। डिप्लोमा-डिग्री पाठ्यक्रम की पढ़ाई होगी।

विवि में कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य शिक्षक व कर्मियों के पद सृजित किए जायेंगे। राज्य सरकार ने इसी तरह सोना देवी विश्वविद्यालय अधिनियम 2022 की स्वीकृति दी है। यह विवि घाटशिला में स्थापित होगा। इसमें भी कुलपति, कुलसचिव सहित सभी पद सृजित किए जायेंगे।

विश्वविद्यालयों को शिक्षकों और कर्मियों के कम से कम 50 प्रतिशत राज्य के अधिवासी लोगों के लिए आरक्षित करने की शर्त रखी गयी है। यानि इन सीटों पर राज्य के निवासियों को सीटों के आरक्षण का नियम झारखंड सरकार के नियम और समय-समय पर जारी आदेशों द्वारा तय किया जायेगा। राज्य सरकार या केंद्र सरकार से इन विवि को कोई अनुदान नहीं दिया जायेगा। हालांकि, राज्य सरकार चाहे तो अनुदान किसी अन्य मद से दे सकती है। विवि को डिप्लोमा-डिग्री इत्यादि समय पर देना होगा।


आईएएनएस
रांची
 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी

 

172.31.21.212