हजारीबाग के चौपारण में पुलिस ने 90 एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल रौंदी

Last Updated 03 Feb 2023 06:34:10 PM IST

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के करघा और पत्थलगड्डा में लगभग 90 एकड़ क्षेत्र में लहलहा रही प्रतिबंधित अफीम की फसल सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नष्ट कर दी। फसल को रौंदने के लिए एक दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनें लगाई गई थीं।


हजारीबाग के चौपारण में 90 एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल रौंदी

हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने अवैध खेती और कारोबार में अंतर्लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का भी निर्देश दिया है।

लगभग एक माह पहले भी इसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगभग 75 एकड़ इलाके में लगी अफीम की फसल रौंद डाली थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को निर्देश दिया गया है कि इलाके में कहीं भी अफीम की खेती की सूचना मिलने पर फसल नष्ट करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। शुक्रवार को इलाके में अफीम की खेती नष्ट करने के लिए चलाए गए अभियान में बरही के एसडीपीओ बरही नाजिर अख्तर के अलावा सीआरपीएफ 22 बटालियन के सहायक समादेष्टा संजीव कुमार, बरही महिला थाना प्रभारी स्वीटी कुमारी, चौपारण थाना पुलिस, सीआरपीएफ 22 वीं बटालियन एवं थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

बताया जा रहा है कि चौपारण के गौतम बुद्धा वन्य प्राणी आश्रयणी के बड़े भूभाग में चोरी-छिपे अफीम की खेती की गई है। इसके पीछे कई संगठित गिरोह हैं। चौपारण के जंगलवर्ती इलाके दुरागढा, मोरनियां, सिकदा, करगा, अंजान, ढोढिया, पत्थलगड्डा, जमुनिया तरी, अहरी, नावाडीह, भदेल, बिगहा, चमरगड्डा, डोमाडाडी, बहेरवातरी, खैराटांड, मैसोखार, जागोडीह,करमा, असनाचुआं में भी अफीम की खेती की सूचना मिली है।

 

 

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment