झारखंड में छठ घाटों पर शर्तों के साथ अर्घ्य देने की मिली अनुमति

Last Updated 18 Nov 2020 10:15:50 AM IST

झारखंड सरकार ने लोक आस्था के महापर्व छठ में कई शर्तों के साथ घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की अनुमति आज दे दी।


मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के हस्ताक्षर से आपदा प्रबंधन एवं गृह विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी नये दिशा-निर्देश में 15 नवंबर को जारी आदेश में संशोधन किया गया है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों और छठ घाटों पर कई शर्तों के साथ छठ पूजा की अनुमति दी गई है।

घाटों पर पूजा के दौरान सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा, छह फुट की दूरी बनायी रखनी होगी और किसी भी जलाशय के किनारे थूकने पर सख्त पाबंदी होगी।

हेमंत सरकार ने पहले दिशा-निर्देश जारी कर नदी-तालाबों पर छठ पर्व मनाने पर रोक लगा दी थी। जिसका सभी दलों की ओर से विरोध हो रहा था। जनभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इसमें संशोधन कर दिया है।

 

वार्ता
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment