झारखंड :मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने की हत्या

Last Updated 20 Apr 2020 04:42:40 PM IST

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सोमवार तड़के पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी।


(फाइल फोटो)

पुलिस के अनुसार, पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में स्थित भलुरुंगी गांव में प्रतिबंधित माओवादी संगठन, भाकपा-माओवादी ने राज किशोर गोप की गोली मारकर हत्या कर दी। भाकपा-माओवादी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

नक्सलियों ने कहा कि राज किशोर पुलिस का मुखबिर था और इसलिए उसे दंडित किया गया है।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, राज किशोर गांव में मुर्गियां बेचता था। जब वह बेचने के लिए मुर्गियां लाने गया था, तब माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया था। सोमवार को उसका गोलियों से छलनी शव मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राज्य के 24 जिलों में से 18 में नक्सली सक्रिय हैं।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment