झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 14 हुई

Last Updated 10 Apr 2020 12:35:19 PM IST

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बोकारो में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 14 पहुंच गई है, जिसमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है।


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बोकारो में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 14 हो गई है। इसमें से बोकारो के एक व्यक्ति की मौत गुरुवार को हो गई थी।

पॉजिटिव पाये गये मरीजों में 6 बोकारो के हैं, 1 हजारीबाग और 7 रांची के हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 1400 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है।

एक अधिकारी के मुताबिक, राज्य में 3,739 क्वारंटीन केंद्र चल रहे हैं, जिनमें 15,951 लोगों को रखा गया है। इसके अलावा 1,29,285 लोगों को घर में ही अलग रखा गया है। अब तक 35,524 लोगों ने अपना कोरेनटाइन पूरा कर लिया है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment