रांची में रसोई गैस के लिए लोग लॉकडाउन की उड़ा रहे धज्जियां

Last Updated 27 Mar 2020 12:54:10 PM IST

देश में लॉकडाउन का आज (शुक्रवार) तीसरा दिन है। देश के कई इलाकों में जरूरी सामान की किल्लत महसूस की जा रही है। इस बीच खबर है कि झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत है।


डोर टू डोर रसोई गैस की आपूर्ति पहले से ही बंद है। बाहर से गैस की आपूर्ति कम हो रही है। आलम यह है कि राजधानी के कई इलाकों में पिछले 10 दिनों से गैस की भारी कमी है। जिसकी वजह से लोग रसोई गैस एजेंसी के सामने लंबी-लंबी कतार में खड़े हैं। ऐसे में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं।

लोगों का कहना है कि राजधानी में रसोई गैस की कमी पहले से ही चली आ रही थी। लेकिन लॉकडाउन के बाद रसोई गैस की उपलब्धता में और भी कमी आई है। इस बीच रांची में रसोई गैस की किल्लत की खबर सोशल मिडिया में आने के बाद खुद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने रांची के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को इस बाबत तुरंत कर्रवाई करने को कहा है।
 

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment