झारखंड: यात्री बस गढ़वा में गहरी खाई में गिरी, 6 यात्रियों की मौत 43 घायल

Last Updated 25 Jun 2019 10:51:22 AM IST

झारखंड के गढवा जिले के गढवा-रंका मार्ग पर मंगलवार तड़के करीब तीन बजे छत्तीसगढ के अंबिकापुर से गढवा आ रही एक निजी स्लीपर यात्री बस अंधा मोड़ पर गहरी खाई में गिरी गयी जिससे छह यात्रियों की मौत हो गई और 43 घायल हो गए।


बस खाई में गिरी, 6 की मौत, 43 घायल

गढवा की पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी ने बताया कि गढवा के शकर सोता स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दर्जन से अधिक यात्री भर्ती है जिनमें एक सीआरपीएफ का जवान भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि बस अंबिकापुर से गढ़वा की ओर आ रही थी और आशंका है कि चालक के नियंत्रण खोने से दुर्घटना हुई। घटना के समय सभी यात्री सोए हुए थे जिससे हताहतों की संख्या काफी बढ गई ।         

उन्होंने कहा कि घायलों में से तीन की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल रैफर किया गया है।

भाषा
गढवा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment