प्रधानमंत्री मोदी रांची पहुंचे, शुक्रवार की सुबह 40 हजार लोगों के साथ करेंगे योग

Last Updated 21 Jun 2019 06:47:40 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार की रात विशेष विमान से यहां पहुंचे।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)

झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुमरू, मुख्यमंत्री रघुवर दास और वरिष्ठ मंत्री सीपी सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री यहां राजभवन में रात्रि प्रवास करेंगे।
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली से विशेष विमान से रात्रि 10 बजकर 20 मिनट पर यहां पहुंचे।

प्रधानमंत्री रांची में राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में सुबह छह बजे धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में चालीस से पचास हजार आम लोगों के साथ योग करेंगे।

इससे पूर्व आज शाम मुख्यमंत्री दास ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोगों की सुविधाओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस वर्ष के कार्यक्रम के लिए मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग’ रखा गया है। लोगों को हृदय को मजबूत बनाये रखने और इसकी बीमारियों को दूर रखने के लिए योग के महत्व को बताया जा रहा है।
आज सुबह योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मंच पर प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुमरू, मुख्यमंत्री दास, केंद्रीय आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी मौजूद रहेंगे।
आज सुबह कार्यक्रम स्थल पर योग करने वालों के लिए सुबह 3 बजे से प्रवेश प्रारम्भ होगा। प्रवेश के लिए 11 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। योग करने वाले सभी लोग आयोजन स्थल पर सुबह पांच बजे तक प्रवेश कर सकेंगे।   योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री सुबह आठ बजे नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

भाषा
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment