झारखंड: गिरिडीह मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

Last Updated 15 Apr 2019 10:06:22 AM IST

झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को एक मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर हो गए और सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया है।


झारखंड में मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, जवान शहीद (फाइल फोटो)

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जिले के बेलवा घाट इलाके के जंगलों में सुबह करीब छह बजे उस समय मुठभेड़ हुई जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सातवीं बटालियन के जवान अभियान चला रहे थे।         

यह जिला राजधानी रांची से करीब 185 किलोमीटर दूर है।         

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मुठभेड़ स्थल से तीन माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं और उनके पास से एके-47 राइफल, तीन मैगजीन और चार पाइप बम बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल मुठभेड़ स्थल की छानबीन कर रहे हैं।

झारखंड में सात चरण के लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान होगा।
 

भाषा
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment