Chhattishgarh : छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय पहुंचे धान खरीदी केंद्र

Last Updated 02 Feb 2024 02:12:16 PM IST

Chhattishgarh : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का क्रम जारी है। धान खरीदी चार फरवरी तक होगी।


खरीद केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं पहुंचे और किसानों से संवाद किया। मुख्यमंत्री साय आज रायगढ़ पहुंचे और वहां के पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने धान बेचने आए किसानों से बात करते हुए पूछा कि धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही। साथ ही कहा अंतर की राशि जल्द ही किसानों को दी जाएगी।

धान खरीदी की तारीख बढ़ाकर चार फरवरी कर दी गई है।

किसानों ने मुख्यमंत्री साय के इस फैसले को संवेदनशील निर्णय बताते हुए धान बोनस भुगतान के लिए भी आभार जताया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने सामने धान की तौल करवाई और मॉइश्चर मीटर से नमी की भी माप कराई।

उन्होंने धान की खरीदी छुट्टी के दिनों में भी करने का निर्देश दिया है।

आईएएनएस
रायपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment