दो दिन बाद आने वाली थी बारात, लड़की ने फंदे पर लटक दे दी जान

Last Updated 07 Dec 2023 07:38:16 PM IST

झारखंड के गिरिडीह में एक युवती ने अपनी शादी के दो दिन पहले फंदे से लटककर जान दे दी। युवती स्नातक की छात्रा थी। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है।


झारखंड के गिरिडीह में एक युवती ने अपनी शादी के दो दिन पहले फंदे से लटककर जान दे दी। युवती स्नातक की छात्रा थी। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है।

घटना जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र स्थित बघेडीह गांव की है। यहां के महेंद्र मंडल की पुत्री काजल कुमारी की शादी अगले शनिवार को होने वाली थी। घर-परिवार में तैयारियां जोरों पर थी।

गुरुवार से मेहंदी-हल्दी की रस्म शुरू होने वाली थी। लड़की की मां शांति देवी ने बताया कि बुधवार की रात में खाना खाकर परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।

गुरुवार सुबह जब वह कमरे की सफाई करने पहुंचीं तो देखा कि शव पंखे से झूल रहा था। यह देख घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। काजल की शादी लगभग तीन माह पूर्व धनबाद के टुंडी अंतर्गत सोने गांव निवासी विजय मंडल के साथ तय हुई था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

IANS
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment