छत्तीसगढ़ नक्सली हमला: IED धमाके में ड्राइवर सहित 10 जवान शहीद, शाह ने CM बघेल से की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बड़े नक्सली हमले की खबर सामने आ रही है। माओवादियों ने पुलिस के वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया, इसमें 11 जवान शहीद हुए हैं।
![]() |
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई, माओवादियों ने पुलिस के वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया, इसमें 11 जवान शहीद हुए हैं।
#WATCH दंतेवाड़ा में घटनास्थल की वीडियो है जहां नक्सलियों द्वारा किए गए IED हमले में 10 DRG जवानों और एक चालक की जान चली गई। pic.twitter.com/Ki6tnDJsbP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की और दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में 10 पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक शाह ने स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री ने बघेल से बात की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को हरसंभव मदद देगी।
#WATCH दंतेवाड़ा में घटनास्थल की वीडियो है जहां नक्सलियों द्वारा किए गए IED हमले में 10 DRG जवानों और एक चालक की जान चली गई। pic.twitter.com/Ki6tnDJsbP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस दल गश्ती पर निकला था, तभी उसकी माओवादियों से मुठभेड़ हो गई, इस दौरान माओवादियों ने आईईडी के जरिए पुलिस के वाहन को उड़ा दिया, इस मुठभेड़ में 11 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सली भी घायल हुए हैं।
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा ज़िले के अरनपुर के पास डीआरजी (ज़िला रिजर्व गार्ड) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर IED हमला हुआ है। IED को नक्सलियों ने प्लांट किया था। pic.twitter.com/YOB622gQOv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2023
बताया गया है कि बारिश के चलते कई पुलिस जवान फंस गए थे, जिन्हें लेने के लिए पुलिस का दल वाहन से गया हुआ था और इसी दौरान माओवादियों से उनकी मुठभेड़ हो गई।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और कहा, दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।
दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके… pic.twitter.com/QC6wdGJm8Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2023
उन्होंने आगे कहा, हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दु:ख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
#WATCH हमने एक सूचना पर अभियान चलाया था। अभियान पूरा करने के बाद टीम जब वापस लौट रही थी कि तभी वाहन IED की चपेट में आ गया। वाहन में 10 DRG (जिला रिजर्व गार्ड) जवान थे और एक वाहन चालक था। शहीद जवानों के शवों को वापस लाया जा रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। राहत और बचाव… pic.twitter.com/E6KWx7KeH8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2023
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हुई जब राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक दल नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहा था। यह क्षेत्र राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 450 किलोमीटर दूर स्थित है।
नक्सलियों ने माल ढुलाई वाली उस मिनी वैन को विस्फोट से उड़ा दिया जिसमें सुरक्षाकर्मी यात्रा कर रहे थे।
| Tweet![]() |