छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

Last Updated 12 Aug 2020 12:56:06 PM IST

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया।


बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुन्दरराज (फाइल फोटो)

घटनास्थल से एक 303 राइफल सहित चार बंदूकें बरामद की गई हैं।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी ने बताया कि सुबह केंद्रीय सुरक्षाबल, छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स तथा जिला रिजर्व पुलिस बल जगरमुड़ा थाना से गश्त पर निकले थे। ग्राम पोलमपाड़ पहाड़ियों पर सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच एक घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें चार वर्दीधारी नक्सली मारे गए।

उन्होंने बताया कि मौके से एक 303 राइफल और तीन बाराबोर बंदूकें बरामद की गईं। नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

वार्ता
सुकमा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment