दंतेवाड़ा पुलिस ने 9 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, 5 के नक्सली होने का दावा

Last Updated 07 Feb 2020 03:40:27 PM IST

छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर घेराबंदी कर आज 9 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे पूछताछ में 5 के नक्सली होने का दावा किया गया।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार नक्सलियों में 2 इनामी नक्सली भी हैं। अन्य 3 नक्सली नाबालिग हैं, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया की दर्जन भर नक्सली रैकी के लिए आये थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिरॉक में थे। सूचना के आधार पर इन्हे गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए नक्सलियों में सोढ़ी भीमा और सोढ़ी नंदा पर राज्य सरकार ने 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

गिरफ्तार नक्सली हत्या, लूटपाट और आगजनी जैसे घटनाओं में नामजद हैं।

वार्ता
दंतेवाड़ा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment