ITBP जवानों की गोलीबारी: CM भूपेश ने दिए जांच के निर्देश

Last Updated 04 Dec 2019 03:56:55 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कैम्प में जवानों के बीच गोलीबारी में छह जवानों की मौत की घटना को बेहद दुखद और दुर्भाज्ञपूर्ण बताते हुए इसकी जांच के निर्देश दिए हैं।


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)

बघेल ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस प्रकार की घटना कैसे हुई इसकी जांच की जानी चाहिए और यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि गोली चलाने वाले जवान ने छुट्टी का आवेदन दिया, या पारिवारिक कारणों से तनाव में था या फिर कोई अन्य कारण था।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना की केन्द्रीय या फिर राज्य पुलिस बल के नक्सल क्षेत्रों में स्थिति कैम्पों में पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए कदम उठाने के निर्देश दे दिए हैं। 

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सहित पुलिस अधीक्षक को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दे दिए गए है। घायल जवानों को उपचार के लिए लाने के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजा गया है। प्रारंभिक सूचनाओं में पांच जवानों की मौके पर और एक की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दो जवान घायल हुए हैं। मृतकों में गोली चलाने वाला जवान भी शामिल है जिसने स्वयं को भी बाद में गोली मार ली।

राज्य मुख्यालय पर मिली खबरों के मुताबिक नारायणपुर जिले के कड़ेनार आईटीबीपी कैम्प में एक जवान में अपने साथी जवानों पर फायरिंग कर दी जिसमें पांच जवानों की मौत हो गई और दो जवान घायल हो गए। बाद में उसने भी गोली मार ली। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी स्वयं पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखे हुए हैं।

उन्होंने आईटीबीपी और अन्य केन्द्रीय बलों के आला अफसरों से भी चर्चा की है।

उन्होंने घायल जवानों को उपचार के लिए तुरंत राजधानी लाने के भी निर्देश दिए हैं।

 

वार्ता
रायपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment