छत्तीसगढ़: ITBP के कैंप में गोलीबारी, 5 जवानों की मौत

Last Updated 04 Dec 2019 11:45:03 AM IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवानों के बीच हुई आपसी गोलीबारी में पांच जवानों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए।


(फाइल फोटो)

 बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर जिले के कड़ेनार गांव में स्थित आईटीबीपी के 45वीं बटालियन के शिविर में आज जवानों के बीच गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में पांच जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।    

सुंदरराज ने बताया कि आज शिविर में आईटीबीपी के एक जवान ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बाद में हमलावर जवान को भी मार गिराया गया।    

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जवानों के शव और घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया है।    

उन्होंने बताया कि घटना के बाद नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

भाषा
रायपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment