छत्तीसगढ़: इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार

Last Updated 30 Jul 2019 03:22:51 PM IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस ने तीन लाख रुपए के इनामी नक्सली कमांडर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


बस्तर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि थाना गंगालूर से डीआरजी का संयुक्त बल कल एरिया डॉमिनेशन, नक्सली अभियान और नक्सली आरोपियों और स्थाई वारंटियों की तलाश में दुगईगुड़ा, मुरदण्डा, कमरगुड़ा की ओर रवाना हुआ था।

अभियान के दौरान ग्राम दुगईगुड़ा और कमरगुड़ा के बीच जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम लच्छु उईका बताया।

उसके विरुद्ध थाना गंगालूर में हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य गंभीर मामलों में कुल सात स्थाई वारंट लंबित होना पाया गया।

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिये कई साल से कमकानार छोड़कर आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुरदण्डा में था। आरोपी नक्सली संगठन में कमांडर के पद पर रह चुका है।

उस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तीन लाख रुपए का इनाम घोषित है।
 

वार्ता
बीजापुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment