नक्सलियों संग मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक महिला की मौत

Last Updated 28 Jun 2019 01:56:36 PM IST

छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान शहीद हो गए और एक महिला की मौत हो गई। मुठभेड़ में एक जवान और एक लड़की घायल भी हुए हैं।


बीजापुर जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भैरमगढ थाना क्षेत्र के केशकुतुल गांव के करीब जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 199वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक मधु पाटिल और हवलदार ताजू ओटी शहीद हो गए है। वहीं एक अन्य जवान घायल हुआ है।     

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई तथा एक लड़की घायल हुई है।     

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भैरमगढ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब केशकुतुल गांव के करीब जंगल में था तभी नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए और एक अन्य जवान घायल हुआ है। वहीं इस दौरान एक महिला की मौत हो गई तथा एक लड़की घायल हो गई।     

पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल स्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया। घायलों को भैरमगढ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।     

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों से एक एके-47 रायफल, चार मैग्जिन, एक बुलेट प्रूफ जैकेट और एक वायरलेस सेट भी लूट लिया। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।     
  

भाषा
बीजापुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment