छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में नक्सली ढेर
Last Updated 12 Dec 2018 03:35:02 PM IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस के साथ बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में जन मिलिशिया कमांडर वदीर्धारी नक्सली मारा गया।
(फाइल फोटो) |
मारे गए नक्सली से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि बुधवार सुबह बासागुड़ा थाना क्षेत्र से केंद्रीय सुरक्षा बल और बस्तर रिजर्व पुलिस का एक संयुक्त दल गश्त पर निकला था। जैसे ही यह दल तररेम जंगल के पास पहुंचा, घात लगाए बैठे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू की। दोनों ओर से लगभग आधे घंटे गोलीबारी हुई और नक्सली भाग गए।
सिन्हा ने कहा कि घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया गया है, जो जनमिलिशिया कमांडर था। घटनास्थल से हथियार, 25 नग आईडी और बारूद का जखीरा बरामद किया गया।
| Tweet |