छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला, 6 बीएसएफ जवान घायल

Last Updated 14 Nov 2018 12:35:18 PM IST

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आज नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला करते हुए चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की।


छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला (फाइल फोटो)

हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवानों समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को बीजापुर अस्पताल लाया गया है।

बस्तर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक आर एल दांगी ने बताया कि आज सुबह सुरक्षा बलों का दस्ता चुनाव ड्यूटी के बाद जिला मुख्यालय लौट रहा था। इसी  दौरान नक्सलियों ने बीजापुर से छह किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीजापुर-भोपालपटनम के बीच सुरक्षा बलों के ट्रक को निशाना बनाया।

अचानक हुए इस बारूदी सुरंग विस्फोट में बीएसएफ के चार जवान, जिला रिजर्व पुलिस बल का एक जवान और वाहन का चालक घायल हो गया। तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दो दिन पहले ही मतदान हुआ है।

वार्ता
बीजापुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment